रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते विजयपुर में स्थित रॉयल विंटेज फार्म के बाहर शुक्रवार रात को तेंदुआ देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ झाड़ियों के बीच से आता हुआ दिखता है और सड़क पर बैठ जाता है। कुछ समय वहां बैठकर तेंदुआ वापस झाड़ियों में चला गया। तेंदुए की उपस्थिति से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए जाला लगाने की मांग की। गौरतलब है कि विजयपुर में तेंदुआ दिखने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ कई बार गांव में दिखाई दिया है। बीते वर्ष माल मवेशियों को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाकर उन्हें मौत के घाट उतारा था।