फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नई बस्ती कोर्ट रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नई बस्ती कोर्ट रोड पर स्थित कालका माता मंदिर के सामने बने वेटरनरी अस्पताल के बाहर एक बजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। बताया जाता है कि बुजुर्ग क्षेत्र में मजदूरी करता था। बीते वीरवार को उसे अस्पताल के बाहर अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक पार्टी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जांच पड़ताल की गई। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी गांव चढ़त तहसील चिनैनी जिला उधमपुर के रूप में हुई। व्यक्ति की मौत का कारण दुर्घटना बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार अमर सिंह अस्पताल के बाहर लेटा हुआ था। एक वाहन ने उसे लेटे हुए रौंद दिया। बाद में उसे वाहन में बिठा कर अस्पताल के जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने अस्पताल में आने जाने वाहनों की भी जांच की है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। मृतक के परिजनों के साथ भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें