रियासी। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय के अधिकारी जगदेव सिंह और विशाल दुबे ने नई दिल्ली में आयोजित प्रथम स्तर का कुश्ती प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया। यह पाठ्यक्रम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से करवाया गया था। जगदेव सिंह और विशाल दुबे ने प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर की युवा सेवा एवं खेल निदेशालय की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान और अनुभव केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्तर पर कुश्ती को बढ़ावा देने और कोचिंग मानकों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।