फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कर्ण का शतक, नेशनल क्लब की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को नेशनल क्लब ने भमाग लायंस को 57 रनों से हराया।
विज्ञापन

नेशनल क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। कर्ण देव सिंह ने 66 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत नेशनल क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। भमाग के गेंदबाज दर्शन ने तीन, दिनेश ने दो, जगजीत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भमाग की पूरी टीम 18.2 ओवर में 102 रन ही बना सकी। 20 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बल्लेबाज राकेश ने 13, अजीत पाल सिंह ने 10, दर्शन ने 11, दिनेश ने 14 रन बनाए। नेशनल क्लब के गेंदबाज अलफराज भट्ट, प्रदीप, आसिफ मलिक ने दो-दो, जड्डू ने तीन और विजय पाल सिंह ने एक विकेट लिया। कर्ण देव सिंह को शानदार शतक बनाने पर मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें