फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में सलाल ने माहौर को 44 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन पांच में शनिवार को खेले गए मैच में चनेना क्रिकेट क्लब सलाल ने माहौर लायंस को 44 रनों से हराया। सलाल के खिलाड़ी जसबीर सिंह ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। सलाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। बल्लेबाज जसबीर सिंह ने 28, संजय सिंह ने 77, सौरव ने 18 रन बनाए। माहौर के गेंदबाज सरफराज और मंजीत ने दो-दो, जबकि अर्जुन राजपूत और जतिन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहौर की पूरी टीम 18.1 ओवर में 123 पर ढेर हो गई। बल्लेबाज संदेश सिंह ने 20, मोहम्मद अमीर ने 38, मंजीत ने 21 रन बनाए। सलाल के गेंदबाज जसबीर सिंह और रवि ने तीन-तीन, अनिल ठाकुर और अल्ताफ मलिक ने एक-एक और विशाल ठाकुर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें