फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बस अड्डा करवाया खाली

विज्ञापन
रियासी में खाली पड़ा बस अड्डा। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। शहर में गणतंत्र दिवस समारोह जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया जाएगा। समारोह की सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के पास स्थित बस अड्डे को रविवार दोपहर बाद खाली करवा दिया गया। इसके अलावा मुख्य गेट से बस अड्डे तक लगाई गई रेहड़ियों को भी हटा दिया गया। सोमवार को स्टेडियम के पास से किसी भी वाहन को गुजरने की इजाजत नहीं होगी। मुख्य बाजार गीता नगर व ऋषि चौक से आने वाले वाहन बस अड्डे पर नहीं आ पाएंगे इन्हें वहीं पर रोक दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला के पौनी, माहौर, अरनास, थूरू, कटड़ा व अन्य प्रमुख स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रशासन की तरफ से कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें