रियासी। जिले में वीरवार को मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई। इस दौरान लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं आने को कहा गया। खास कर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने को कहा। भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहने की अपील की गई। 27 जनवरी तक लोगों को बिगड़े मौसम से सावधान रहने को कहा गया। जिला प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है।