रियासी। मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए और अंतर एजेंसी समन्वय और खुफिया जानकारी साझा करने को मजबूत करने के लिए जिला पुलिस कार्यालय में एक सब्सडायरी मल्टी एजेंसी सेंटर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कटड़ा के एडिशनल एएसपी विपिन चंद्रन ने की। बैठक की शुरुआत में सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया और बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इसमें वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, कानून व्यवस्था, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था, उग्रवादियों की गतिविधियों और उपस्थित आतंकवाद की बदलती गतिशीलता और संभावित पुनरुत्थान प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।