रियासी। जम्मू कश्मीर के परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुसार और एआरटीओ के मार्गदर्शन में मोटर वाहन परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 163 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें से ग्यारह वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई चालान जारी किए गए। कुल 2,04,500 रुपए के चालान काटे गए। एक वाहन जब्त किया गया और एक ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की सिफारिश की गई।