फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेडिकल काॅलेज की मान्यता रद्द होने का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की मान्यता रद्द किए जाने पर संघर्ष समिति रियासी ने इसे जम्मू वासियों की जीत बताया। श्री सनातन धर्म सभा में हुई एक पत्रकारवार्ता में समिति के सदस्यों ने कहा कि सिर्फ मेडिकल कॉलेज ही नहीं बल्कि अन्य कई अहम मुद्दों पर भी जम्मू संभाग के साथ होने वाले भेदभाव को दूर किया जाए। समिति के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द किए जाने का जो फैसला किया गया है उस का हम स्वागत करते है। इस के साथ ही जिला में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की जो घोषणा हुई है उसे पूरा करने की मांग करते है। रियासी के माड़ी में स्थित जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की मांग हुई। वहीं नर्सिंग स्कूल के सीटों पर भी सिर्फ जम्मू संभाग के बच्चों को ही दाखिला देने को कहा। पत्रकारवार्ता में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संयोजक कुलदीप पण्डोह संघर्ष समिति के जिला संयोजक विवेक आनंद पारसमणी सुधीर कुमार चैंबर्स ऑफ कामर्स के प्रधान मिथुन भारती भी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि फुटबॉल व क्रिकेट के खेलों में भी जम्मू संभाग के खिलाड़ी ठगे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें