फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा मांगों संबंधी ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लंबित मांगों को लेकर विधायक कुलदीप राज दुबे से मिला। इस दौरान कर्मचारियों ने एक ज्ञापन पत्र भी विधायक को सौंपा। इसमें उनकी मांगों का निम्नलिखित ब्यौरा भी दिया गया। पुरुषोत्तम कुमार, वेद प्रकाश ने बताया कि जिन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किए जाने का काम फाइलों में अटका हुआ है, उसे पूरा किए जाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मांग की गई है। कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। कर्मचारियों को पिछले कई महीनों का वेतन नहीं मिला है जिसे भी जारी कर कर्मचारियों की परेशानियों को दूर किया जाना चाहिए। विधायक से ज्ञापन के जरिए उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने व विधानसभा में उठाने को कहा गया है ताकि उन्हें पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें