फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कयाला क्षेत्र से तेंदुए का शावक पकड़ा, विभाग को सौंपा

विज्ञापन
पकड़ा शावक। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते कयाला क्षेत्र से शुक्रवार को तेंदुए के एक शावक को पकड़ा गया। बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने शावक को देखा और फिर उसे काफी मशक्कत से पकड़ा। साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की एक टीम ब्लॉक ऑफिसर राजेश पण्डोह के साथ मौके पर पहुंची व शावक को अपने कब्जे में लिया। शावक को एक बोरे में डाल कर उसे वन विभाग के ऑफिस में लाया गया। बताया जाता है कि पकड़ा गया शावक डरा हुआ था व कांप भी रहा था। इसके बाद उसे पिंजरे में डाल कर धूप में रखा गया। रेंज ऑफिसर सिद्धांत दुबे ने बताया कि शावक को वाइल्ड लाइफ को सौंपा जाएगा ताकि इसकी सही देखभाल हो सके। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में आए दिन तेंदुए की उपस्थिति दर्ज होती है अंदाजा लगाया जा रहा है कि शावक परिवार से अलग होकर गांव के रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिसे ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ के साथ पकड़ कर वन विभाग को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें