फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बग्गा की टीम ने रियासी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में बग्गा की टीम ने जोरावर क्लब रियासी को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

जोरावर क्लब ने पहले बल्लेबाजी की व 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। बल्लेबाज राजन ने 16, अक्षित गंद्राल ने 21, जतिन ने 13 व दर्शन ने 16 रन बनाए। टीम को बीस रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बग्गा की तरफ से बिलाल अहमद ने चार व इशाक मलिक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य को बग्गा की टीम ने पारी के 14.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बल्लेबाज वसीम ने 18, वाणिक सिंह ने नाबाद 23 व इशाक मलिक ने नाबाद 13 रन बनाए, वहीं टीम को 27 रन अतिरिक्त मिले। जोरावर क्लब के दर्शन व प्रिंस ने दो-दो व नारायण सिंह ने एक विकेट लिया। बग्गा के इशाक मलिक को आल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें