फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में 24 से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। आने वाली चौबीस तारीख से स्थानीय जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें हर टीम के खिलाड़ी रंग बिरंगी पोशाक पहन मैच खेलेंगे। आयोजकों ने बताया कि हर मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की अलग अलग कलर की ड्रेस होगी। जिससे क्रिकेट का रोमांच और ज्यादा देखने को मिलेगा। पहले दिन एक ही मैच होगा जबकि फिर रोजाना दो मैच खेले जाएंगे। बीस ओवरों के मैच में फाइनल जीतने वाली टीम को अस्सी हजार रुपए और उपविजेता टीम को चालीस हजार रुपये दिए जाएंगे। हर मैच में मैन आफ द मैच भी दिया जाएगा, वहीं पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें