रियासी। स्थानीय जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आने वाले कुछ दिनों के बाद क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्टेडियम में दस दिन के बाद जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसमें एक टीम में सात खिलाड़ी जिले के होंगे वहीं चार खिलाड़ी प्रदेश या बाहरी राज्यों के खेल सकते हैं। मैच में खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों को रंग बिरंगी पोशाक आयोजकों की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजक देव करण सिंह, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह ने बताया कि दस दिन के बाद शुरू होने जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पिच तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। मंगलवार को पिच पर पानी डालकर उसे ठीक करने का काम हुआ। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को उचित इनाम मिलेगा। इसके अलावा हर मैच में मैन आफ द मैच भी होगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।