रियासी। बाल दिवस के अवसर पर नगर के कई स्कूलों गुरुकुल किड्स, ड्रीमलैंड, त्रिकुटा शिक्षा निकेतन के साथ अन्य कई स्कूलों में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम हुए। स्कूल के विद्यार्थियों ने हिन्दी-पंजाबी गानों पर जम कर डांस किया। इसके अलावा बच्चों ने एकल व सामूहिक गाने भी गाए। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक जबरदस्त प्रस्तुति दी। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस दिन की महत्ता बताई। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के संपन्न होने पर सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।