फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चमन बने भाजपा के स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता चमन लाल भगत को पार्टी की तरफ से स्टेट एक्जीक्यूटिव बॉडी का सदस्य नियुक्त किया गया। उनके साथ जिले के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी एक्जीक्यूटिव मेंबर बने। जिला मुख्यालय से चमन लाल भगत को एक्जीक्यूटिव मेंबर बनाए जाने पर अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी जताई। शहरी प्रधान अंकुश नरगोत्रा, मंडल उपप्रधान सुरिंदर शर्मा, महामंत्री सतपाल शर्मा, संजीव अत्री ने उन्हें सदस्य बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताया। युवाओं ने कहा कि चमन भगत पिछले तीस वर्षों से भी ज्यादा समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वह लोगों के काम करने को तत्पर रहते हैं, रियासी की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें