रियासी। आयुष निदेशालय जम्मू कश्मीर और जिला नोडल अधिकारी आयुष डॉक्टर कमल किशोर दुबे के मार्गदर्शन में जारी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झंडी गांव में एक विशेष एनीमिया व पोषण जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनीमिया और पोषण संबंधी कमियों की जांच हुई संतुलित आहार और निवारक स्वास्थ्य प्रथाओं पर स्वास्थ्य शिक्षा सत्र भी हुआ। लाभार्थियों को आयुष आधारित औषधियों आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी तथा स्वास्थ्य पूरकों का वितरण भी किया गया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता और आहार संबंधी आदतों पर परामर्श भी दिया।