रियासी। अरनास पुलिस ने एक लापता नाबालिग लड़की को ढूंढकर परिवार को सौंप दिया है। इसी महीने तीन तारीख को अरनास पुलिस स्टेशन में गुलज़ार बेगम पत्नी मोहम्मद शफी निवासी कैंठी तहसील थुरु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी लगभग पंद्रह वर्षीय बेटी काली बेगम लापता हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने लापता लड़की को मंगलवार को तलाश लिया गय। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया।