फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एनएचपीसी लिमिटेड सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम में जारी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें सलाल पावर स्टेशन के विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से सतर्कता पारदर्शिता एवं निष्ठा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कहा कि सतर्कता केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि यह प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे संस्था में ईमानदारी उत्तरदायित्व और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में जागरूकता लाने के साथ ही संगठन में सत्यनिष्ठा की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें