रियासी। जिला पुलिस लाइन्स में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। डीएसपी डीएआर ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को नए पद प्रदान किए। सात कांस्टेबलों को सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल एसजीसीटी और पांच सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत किया गया है। डीएसपी ने कहा कि पदोन्नति न केवल खुशी और गर्व लाती है बल्कि विभाग और जनता से जिम्मेदारियां और अपेक्षाएं भी बढ़ाती है। समारोह का समापन सभी अधिकारियों को उनके सफल और प्रगतिशील कॅरिअर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ हुआ।