रियासी। तहसील बक्कल के ब्लड्डा इलाके में वीरवार को मिले शव की पहचान शनिवार तीसरे दिन भी नहीं हो पाई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखा है। शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अन्य थाना क्षेत्रों से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।