रियासी। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी की कार्यकारी समिति का गठन किया। वार्ड एक निवासी व जिला अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा को पार्टी की कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। पार्टी की तरफ से नई जिम्मेदारी मिलने पर सुरिंदर ने कहा कि वह पार्टी के प्रति अपनी पूरी ईमानदारी दिखाते हुए इसके विस्तार के लिए काम करेंगे। लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।