फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचारी। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। पिछले छह दिनों से एनएचपीसी के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया और न ही अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। बुधवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह जायज हैं और उनके मुद्दों का समाधान करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एनएचपीसी प्रबंधन व प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने विधायक का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके हस्तक्षेप से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें