रियासी। जिले की तहसील अरनास के थूरू ए के पंचायत घर में लगाए गए शिलान्यास पट पर सोमवार को पाकिस्तानी झंडे का निशान और दिल दिल पाकिस्तान लिखे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा रोष जताया है। मंगलवार को स्थानीय जनाना पार्क में की गई एक पत्रकारवार्ता में परिषद के जिला कन्वीनर हर्ष देव सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे गुब्बारे मिलने चिंता का विषय है। एक सार्वजनिक स्थान पर पाकिस्तान से मोहब्बत करने वाला कौन है इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिला प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि वह इसका पता लगाए।