रियासी। श्री नाग देवता मेले में शनिवार को दूसरे दिन संस्कृति की विविधता देखने को मिली। मेले में तहसील के कई सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पहुंच कर संस्कृति व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मेले में आए कई नामी गिरामी गायकों ने भी अपनी मधुर आवाज में हिंदी पंजाबी गाने गाए। मेले के दौरान ग्रामीण स्तरीय कई प्रकार की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं।