रियासी। 29 व 30 अगस्त को आयोजित होने वाली माता कालिका की वार्षिक छड़ी यात्रा को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया। अब यह यात्रा मौसम के अनुकूल होने के बाद होगी। श्री पांगण देवता देव स्थान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गत तीन वर्षों से छड़ी यात्रा कालिका माता मंदिर बागे बाहु किला जम्मू से कालिका माता मंदिर श्री पांगण देवता देवस्थान भमाग तक नियमित रूप से सम्पन्न होती रही है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी वर्षा व सड़क मार्ग में हो रहे भूस्खलन के अलावा प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण स्थगित किया गया है। मौसम अनुकूल होते ही शुभ मुहूर्त में दोबारा तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।