रियासी। पुलिस की तरफ से मंगलवार को तहसील मुख्यालय अरनास में तिरंगा रैली निकाली गई। स्थानीय राजकीय स्कूल से शुरू हुई तिरंगा रैली कस्बे के प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरी। रैली में पुलिस के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। रैली में भारत माता की जय के जयघोष लगाए गए।