फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, मंदिरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से ही पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर आप शंभू शिवलिंग पर दूधाभिषेक करने के साथ ही जल अर्पित किया। दोपहर बारह बजे तक मंदिर में लोगों ने पहुंच कर पूजा की। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था को संभालने के काम में लगे रहे। नगर के अन्य शिव मंदिरों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। वार्ड नंबर पांच में तालाब वाला मोहल्ला, चौक चबूतरा, गड़ाल, सिला के अलावा कांसीपट्टा में स्थित शिव मंदिर में लोग माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान सभी मंदिरों में हर हर महादेव व जय भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। परिवार सहित मंदिरों में पहुंचे लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें