रियासी। कस्बे में लापता महिला की तलाश बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। संभावना जताई जा रही है कि महिला ने कहीं दरिया चिनाब में न छलांग लगा दी हो।
बुधवार सुबह होते ही महिला के परिजन, पुलिस, एसडीआरएफ व राफ्टिंग की टीमें मौके पर पहुंचीं। महिला की तलाश शुरू की गई। इस दौरान विशेषज्ञ तैराकों को भी दरिया में उतारा गया। कुछ लोग बारादरी से दरिया के किनारे पर से चलते हुए पनासा डेरा बाबा की तरफ तक भी गए। सुबह दरिया में पानी का बहाव कम होने के साथ ही दोपहर को पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी महिला की तलाश जारी रही। बता दें, मंगलवार दोपहर को बारादरी स्थित पुल पर लोगों ने एक स्कूटी को खड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुल के पास बनी चौकी में दी। जांच में पता चला कि स्कूटी सवार महिला की पहचान शालू शर्मा पत्नी सुनीत शर्मा निवासी वार्ड आठ खु वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। मंगलवार को भी देर शाम तक महिला की तलाश में अभियान चलाया गया था। संवाद