पौनी। शिवखोड़ी मार्ग पर स्थित दोमेल की स्थानीय प्राचीन बावली पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक रतन सिंह ने बताया कि बुधवार को हुए भंडारे में गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सब लोगों से अपील की गई कि हमें प्राचीन प्राकृतिक बावलियों को साफ सुथरा रखना है और पानी को प्रदूषित नहीं करना है। इस अवसर पर आयोजक पवन कुमार, पंकज शर्मा, पूर्ण चंद, साहिल, दिवेश व अन्य लोग भी मौजूद रहे।