फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में सामान्य रहा माहौल, बाजार खुले रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर देश की सेना की तरफ से किए गए हमले के बाद जिला मुख्यालय व अन्य इलाकों का माहौल सामान्य रहा। मंगलवार देर रात पीओके में की गई स्ट्राइक का लोगों को सुबह पता चला। इसके साथ ही चर्चाओं का माहौल जारी हो गया। प्रदेश के कई जिलों में जहां स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई वहीं इस रियासी के सभी शिक्षण संस्थान खुले रहे। नगर में दो स्कूलों में छुट्टी की घोषणा होने पर बच्चे स्कूल नहीं गए। सुबह समय के साथ ही दुकानें भी संपूर्ण रूप से खुलीं। बाजारों में भी अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली। ज्यादातर लोग किराना की दुकानों पर खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें