फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लड़के व लड़कियों के हायर सेकेंडरी में शुरू हो कॉमर्स की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लड़कियों और लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता योगराज मेंगी और मजदूर संघ के जिला प्रमुख देव प्रकाश ने उच्च शिक्षा विभाग के कमिश्नर सचिव शान्तमनु के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सचिव को बताया कि लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। लड़कों के स्कूल में भी कॉमर्स विषय की पढ़ाई शुरू की जाए। सिविल सचिवालय जम्मू में हुई मुलाकात के दौरान जिले के अन्य शिक्षा संस्थानों की स्थिति पर भी गौर करने को कहा। शिक्षा का स्तर बढ़ाने व स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की गई। सं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें