रियासी। अंजी खड्ड में हुए खनन के चलते सुला पार्क में बने प्राकृतिक जलस्रोत में आई पानी की कमी पर स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने संज्ञान लिया है। स्थानीय निवासी रवि शर्मा ने बताया कि विधायक ने वार्ड 13 के सोनू शर्मा व नायाब सरपंच रेनू शर्मा से फोन के माध्यम से बात की है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे। सुला में आने वाला पानी अंजी से होकर आता है। बाद में पानी कई मीटर दूरी तक जमीन के अंदर से होते हुए निकलता है। सुला में बने जलाशय का पानी ठंडा होता है और गर्मियों में काफी लोग जहां आते हैं। सुला में बनी समस्या को हल करने की पूरी कोशिश होगी।