रियासी। स्थानीय राजकीय पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पौनी को लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानाचार्य मिला है। शिक्षक मंजीत सिंह ने बीते शनिवार को स्कूल में प्रधानाचार्य का पदभार संभाला। उनके स्कूल में आने के बाद स्कूल के अन्य शिक्षकों ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया। गौरतलब है कि स्कूल में प्रधानाचार्य की भूमिका को शिक्षिका दलजीत कौर इंचार्ज के तौर पर संभाल रही थी। उनकी देखरेख में ही स्कूल का सारा कामकाज चलता था। अब मुख्य प्रधानाचार्य के स्कूल में आने से रुके पड़े कार्यों को गति मिलने की संभावना है।