फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुकानदारों को चेतावनी, दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसीलदार साहिल रंधावा ने कस्बे के मुख्य बाजार के दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में दुकानदारों की तरफ से दुकानों के आगे सामान लगा कर अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुकानों के आगे किए जाने वाला अतिक्रमण परेशानी का कारण बन गया है। दुकान के बाहर नालियों व सड़कों पर अतिक्रमण न करें ताकि लोगों को पैदल चलने और गाड़ियों की आवाजाही में कोई परेशानी न आए। आदेश में कहा गया कि अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करने में संलिप्त पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। तहसीलदार ने एसएचओ को भी कहा कि वह भी अतिक्रमणकारियों को दुकानों के भीतर सामान रखने को कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें