फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तूफान से ध्वस्त बिजली ढांचे की मरम्मत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बुधवार शाम को तूफान से ध्वस्त हुए बिजली ढांचे की मरम्मत का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र अंजी सुला पनासा व कयाला में बुधवार शाम को बंद हुई बिजली शुक्रवार सुबह भी नहीं आई। वहीं गीता नगर में भी बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। डेरा बाबा, भागा, कारुया, सिंबल चोया से अखनूर तहसील तक जाने वाली कई लाइनें तूफान के कारण टूट गई हैं। रियासी डिविजन में लगभग चालीस प्रतिशत बिजली के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सौ के करीब खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें