फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चसाना में पहाड़ी से मलबा आने से कुछ मवेशी मारे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर तहसील के चसाना में बादल फटने से पहाड़ी से मिट्टी का मलबा आ गिरा। वीरवार सुबह होने पर वहां पर राहत कार्य शुरू किया गया। घटना में कुछ मवेशी मारे जाने की सूचना है। डेरा बाबा, कांजली, कुंडरा में भी तूफान ने तबाही मचाई। बुधवार शाम को तेज हवाएं चलने से बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय रियासी के अलावा माहौर, अरनास तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली बंद रही। वीरवार नगर में सुबह नौ बजे करीब तेरह घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। किसान नेता ओम प्रकाश शर्मा ने तहसीलदार पौनी साथ मुलाकात कर प्रभावितों को फौरन मदद पहुंचाने को कहा। किसान तहरीक के जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा ने भी प्रशासन से मांग की कि वह प्रभावितों को हर संभव मदद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें