रियासी। नगर के मुख्य बाजार वार्ड चार में स्थित भगवान गणेश के मंदिर में मंगलवार सुबह शुरू किए गए रामायण पाठ का समापन बुधवार को हुआ। पंडित चमन लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ आरती की। साथ ही नवग्रह पूजा हुई। बाद में हवन किया गया। इसके बाद कंजक पूजन कर बाजार में आने वाले लोगों को हलवा प्रसाद बांटा गया।