फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां की कृपा से गुम हुआ शस्त्र मिला तो जवान ने बनवाया मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के अप्पर बाजार में स्थित कोटे झाड़ की पहाड़ी में स्थित महाकाली व वैष्णो माता की पवित्र गुफा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित अजीत कुमार सुदन ने बताया कि क्षेत्र की इस पहाड़ी पर घना जंगल था। किसी की भी वहां जाने की हिम्मत नहीं होती थी। वर्ष 1971 में आतंकवादियों के दौर में भारतीय सेना का यहां आगमन हुआ। सेना के एक जवान का शस्त्र गुम हो गया। परेशान जवान ने पूरा जंगल छान मारा, लेकिन शस्त्र नहीं मिला। जवान ने माता रानी से प्रार्थना की कि हे माता रानी अगर मेरा खोया शस्त्र मुझे मिल जाएगा तो मैं तेरा मंदिर बनाऊंगा। बताया जाता है कि उसी रात्रि में जवान को माता ने दर्शन दिए और माता की बताई हुई जगह से शस्त्र मिल गया। जवान की मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने गुफा में माता रानी के मंदिर का निर्माण किया। इस के बाद से यह पूरे क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर साल माता के मंदिर में स्थानीय लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। नवरात्र में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाती है। स्थानीय लोग सुबह शाम मंदिर में पहुंचकर भजन कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें