पौनी। स्थानीय सीएफसी के मतदान केंद्र 101-वेस्ट ब्यूलिआन 57- रियासी के सेवानिवृत्त बीएलओ भगवान दास के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तहसील के बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेडईओ राज कुमार, प्रभारी प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी राकेश कुमार व जिला समन्वयक स्वीप नरेंद्र किशोर आदि मौजूद रहे।