फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विजयपुर में तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित विजयपुर गांव में एक बार फिर तेंदुए ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए ने मंगलवार देर रात को गाय पर उस समय हमला किया जब उसे घर के बाहर खूटे के साथ बांधा गया था। गाय स्थानीय निवासी मोहन सिंह की थी। विजयपुर गांव में तेंदुआ इस से पहले भी मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। दो महीने पहले तेंदुए ने दर्जन के करीब मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। अब दोबारा से तेंदुए के रिहायशी इलाके की तरफ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें