रियासी। डीसी निधि मलिक ने रोड सेफ्टी कमेटी की एक बैठक में अधिकारियों साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। डीसी ने लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को जिला के विभिन्न सड़क मार्गों पर ब्लैक स्पॉट की पहचान करने को कहा। ऐसे स्थानों पर बैरियर्स लगाने के साथ ही साइन बोर्ड लगाने को कहा। लोगों को ट्रैफिक के नियमों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने को कहा। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हर संभव कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में एसएसपी परमवीर सिंह, एडीडीसी सुखदेव सिंह संबयाल, एडीसी राकेश कुमार, एआरटीओ नीरज शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।