पौनी। माड़ी पंचायत में एक दिवसीय क्षमता निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कान्हा माड़ी नाला गांव के किसान शामिल हुए। कृषि अधिकारी नरेश कुमार ने किसानों के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। बागवानी फसल उत्पादन और पशुपालन सहित कृषि के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिविर में उपस्थित किसानों को कृषि उपकरण भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से समय-समय पर चली आ रही स्कीमों के प्रति किसान भाइयों को अवगत करवाया जाता है ताकि किसान अच्छी पैदावार कर मुनाफा कमा सकें। इस अवसर पर एईओ अमित पठानिया, जेइओ मुकेश वर्मा, राकेश सिंह, पूर्व सरपंच संजीव शर्मा, किशोरी लाल, विद्यासागर, सतपाल भी मौजूद रहे।