पौनी। रियासी की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर माड़ी क्षेत्र में वीरवार सुबह कार (जेके14के 7878) 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरा देखा। लोग जब कार के पास गए तो उसमें कोई मौजूद नहीं था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है को कार मोड़ काटते हुए सड़क से बाहर की तरफ निकल गई होगी और खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में चालक ही मौजूद था जोकि सकुशल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक पार्टी भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।