रियासी। नगर के आप शंभू महादेव मंदिर में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर को हुए भंडारे में नगर के अलावा आस पास के गांव के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मंदिर में पहुंच कर लोगों ने पहले वहां स्थित प्राकृतिक शिवलिंग पर जल चढ़ा कर माथा टेका। इस के साथ ही पूजा की बाद में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन विधायक कुलदीप राज दुबे की तरफ से करवाया गया था।