रियासी। नगर के वार्ड 11 में स्थित बाबा श्री लाल दयाल जी के मंदिर में मंगलवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर करवाए गए भंडारे में नगर के अलावा आसपास के गांव के लोगों पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को शुरू करने से पहले मंदिर प्रांगण में सोमवार को शुरू किए गए रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके साथ ही भोग लगाया गया और आरती की गई। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।