रियासी। स्थानीय गोशाला में विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।
इसमें रियासी नगर के अलावा आसपास के गांव से आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत पूजा से हुई। इसके बाद आने वाले लोगों को प्रसाद वितरण करने का काम हुआ। आने वाले लोगों ने कतारों में बैठ कर प्रसाद खाया। लोगों ने इस मौके पर गोवंश की सेवा भी की और इसके लिए दान भी दिया।