रियासी। स्कूली छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी दबिश दी। घायल युवक से मिली जानकारी के बाद पुलिस फरार हुए युवकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
भांबला चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। फरार युवक जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। बता दें, बीते वीरवार को बशीर अहमद स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक कर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पहले भांबला और बाद में पौनी में उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार को मामले पर प्रदर्शन होने से पहले पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।