रियासी की दुकान में बिक्री के लिए रखे तिरंगे।
- फोटो : udhampur news
रियासी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर तिरंगे की मांग भी बढ़ी है। दुकानों में छोटे और बड़े हर किस्म के तिरंगे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। छोटा तिरंगा चालीस से पचास रुपए जबकि बड़े आकार का 100 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा तिरंगे की लड़ी तीस रुपए में मिल रही है। दुकानदार छोटू शर्मा ने बताया कि ज्यादा बड़े तिरंगा झंडे की मांग कम है। स्कूल वाले भी ज्यादातर मीडियम साइज का तिरंगा ही मांगते है।